अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता
गोरखपुर के नौका विहार की रहने वाली अर्चना गोंड को भाजपा का महानगर शोध प्रमुख मनोनीत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र की जारी लिस्ट में उनका नाम शामिल है। नव मनोनीत शोध प्रमुख ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।

अतुल्य भारत चेतना के संवाददाता को जानकारी देते हुए गोरखपुर महानगर शोध प्रमुख अर्चना गोंड ने बताया बताया कि इसके लिए मैं प्रदेश अध्यक्ष- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा डॉ. संजय गोंड जी, प्रदेश महामंत्री विद्या भूषण जी, गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखराम गोंड जी सहित पार्टी के वरिष्ठ एवं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद आभार प्रकट करती हूं।

मैं पार्टी हित में निरंतर लगन से कार्य करूंगी। उन्होंने बताया कि वह पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाएंगी। लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगी तथा पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

अर्चना गोंड ने कहा कि पार्टी ने साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। यह उन कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश है जो पार्टी से जुड़े हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें साधारण कार्यकर्ता भी बड़ी भूमिका का निर्वहन कर सकता है। गोरखपुर महानगर के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों नेतृत्व में वह बेहतर कार्य करने तथा पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, गोरखपुर माहानगर क्षेत्र ने उन पर भरोसा जताया, तथा गोरखपुर महानगर का शोध प्रमुख मनोनीत किया इसके लिए अर्चना गोंड को स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित तमाम लोगों ने बधाई दी।
subscribe our YouTube channel