अतुल्य भारत चेतना
गिरींद्र प्रकाश सिंह
पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर। 27 फरवरी दिन मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के लिए मिठवल मंडल से 100 से अधिक राम भक्तों ने दर्शन किया। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद श्री राम लला का दर्शन हेतु सभी की आकांक्षा बढ़ गई है। सभी भक्तगण प्रभु श्री राम लला का दर्शन कर अपने जीवन को कृतार्थ करना चाहते हैं। रामचरितमानस में तुलसीदास जी भगवान श्री राम जन्मभूमि और सरयू की महिमा का बखान करते हुए कहते हैं कि यह सुहावनी पुरी मेरी जन्म भूमि है इसके उत्तर दिशा में पवित्र सरयू नदी बहती है जिसमें स्नान करने से मनुष्य बिना परिश्रम ही मेरे समीप निवास पा जाते हैं सभी राम भक्त सर्वप्रथम सरयू जी में स्नान किए उसके पश्चात नागेश्वर नाथ पर जल चढ़ाए हनुमानगढ़ी में भक्तों के अधिक भीड़ होने के नाते बड़ी कठिनाई से हनुमान जी का दर्शन किए। उसके बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला का दर्शन किएl

नव्य भव्य और दिव्य अयोध्या देखकर लोग बहुत खुश हैं श्री राम जन्मभूमि का दर्शन करने के बाद मन में अपार खुशी हो रहा है और जिन सभी बलिदानियों के कारण यह शुभ दिन आया है सबको हृदय से प्रणाम कर रहा हूं श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के द्वारा आयोजित सभी अभियानों आंदोलन में सन 1995 से सक्रिय भूमिका निभाने वाले संघ के विभिन्न दायित्व पर रह चुके वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संयोजक सामाजिक समरसता राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि सन 1528 के पहले जन्मभूमि पर भव्य मंदिर था जिसे मुगल आक्रमणकारी बाबर ने तोड़कर मस्जिद बना दिया था इसके मुक्ति के लिए चार लाख से अधिक राम भक्तों ने अपना बलिदान दिया ज्ञात अज्ञात सभी राम भक्तों को मैं हृदय से प्रणाम करता हूं और उनका आभार व्यक्त करता हूं जिनके बलिदान के कारण यह मंदिर बना। राम मंदिर राष्ट्र मंदिर है भगवान राम भारत के नायक हैं सभी राम भक्त भगवान राम के आदर्श आचरण का अनुसरण करें तो निश्चित ही रामराज शीघ्र आ जाएगा। अयोध्या दर्शन में मुख्य रूप से शक्ति सेन सिंह, परमान सिंह, विनोद मिश्रा, सुनील अग्रहरि, शारदा चौधरी, नरेंद्र चौधरी, श्रवण चौधरी, राम आसरे गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, प्रभु दयाल अग्रहरि अनूप अग्रहरि, त्रिलोकी नाथ चौरसिया आदि अनेक राम भक्तों ने दर्शन किया।
subscribe our YouTube channel