अतुल्य भारत चेतना
ब्युरो चीफ हाकम सिंह रघुवंशी
विदिशा।आज भारत रक्षा मंच का स्थापना दिवस समरसता केंद्र, सब्जी मंडी, विदिशा बस स्टैंड पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता, समाजसेवी, मजदूर, व्यापारी, छात्र, किसान और विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारत रक्षा मंच के संरक्षक एडवोकेट महेंद्र जैन और जिला अध्यक्ष भगवान अहिरवार ने अपने विचार व्यक्त किए।
इसे भी पढ़ें: इसे भी पढ़ें: लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस और शेयर ट्रेडिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
एडवोकेट महेंद्र जैन का उद्बोधन
एडवोकेट महेंद्र जैन ने अपने उद्बोधन में भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए युवाओं, किसानों, मजदूरों और छात्रों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “देश में बांग्लादेश और असम से हो रही घुसपैठ के कारण आतंकवाद पनप रहा है। इसे समाप्त करने के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा।” उन्होंने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी वर्गों के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
भगवान अहिरवार का संबोधन
भारत रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष भगवान अहिरवार ने संगठन को मजबूत करने की योजना साझा की। उन्होंने कहा, “भारत रक्षा मंच का गठन पूरे जिले में ग्राम पंचायत स्तर तक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बनाकर संगठन को और सशक्त किया जाएगा।” उन्होंने युवाओं, महिलाओं, छात्रों, मजदूरों और व्यापारियों से देश की रक्षा के लिए समय निकालकर संगठन का साथ देने की अपील की। अहिरवार ने हिंदुत्व को मजबूत करने और भारत की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए क्रांतिकारी नेताओं और महापुरुषों के बलिदान को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प दोहराया।
इसे भी पढ़ें: लखनऊ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर और उनकी महिमा
उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही विदिशा मुख्यालय पर जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कुरवाई, गंज बासोदा, शमशाबाद, सिरोंज, लटेरी, विदिशा, ग्यारसपुर, हैदरगढ़, सांची, सलामतपुर, और दीवानगंज में एकता रैली निकालकर जन-जन को भारत रक्षा मंच से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन और आभार
कार्यक्रम का संचालन सरदार अमरजीत सिंह ने किया, जबकि वरिष्ठ कार्यकर्ता और समाजसेवी प्रकाश लोधी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, विदिशा ब्लॉक इकाई अध्यक्ष आर.के. वासुदेव भी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : …लेकिन विडम्बना पता है क्या है?
स्वागत और जय घोष
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का पगड़ी और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं में राकेश कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, सतीश खटीक, राजू खटीक, मिथिलेश अग्रवाल, बबलू खटीक, विनीत जैन, अमर सिंह ठाकुर, मनोज भावसार, अमर सिंह भदोरिया, जसवंत किरार, वीरू गंगा, गुलाब सिंह, महेश कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, इंजीनियर किशोर अहिरवार, राजू सिंधी, अभय पंडित, गंगाराम, सेवक कुंजीलाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
इसे भी पढ़ें: बाबा नीम करोली कैंची धाम की महिमा तथा नीम करोली बाबा के प्रमुख संदेश!
संगठन का उद्देश्य
भारत रक्षा मंच का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और हिंदुत्व को मजबूत करना है। संगठन समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।