अतुल्य भारत चेतना
सत्यम जायसवाल
कटघोरा/कोरबा। 23 फरवरी को कलचूरी पब्लिक स्कूल कटघोरा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत के रूप में श्रीमती ममता अग्रवाल वार्ड पार्षद क्र. दो एवं अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती मुक्ता जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल संचालक एस. एस. जायसवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में उपस्थित अभ्यगतो द्वारा गणेश भगवान की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर विदाई समारोह का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभ्यगतों का स्वागत सुमन, साइमा ,उषा, वैष्णवी, कुदसिया,नाजबीन, प्रिंसी ने तिलक रौली लगाकर गणेश वंदना गीत प्रस्तुत कर स्वागत की।
मुख्य अतिथि ममता अग्रवाल ने बच्चों को उद्बबोधित करते हुए कहा कि प्रतिदिन बच्चों को स्कूल आना चाहिए। माता-पिता एवं गुरुजनों की आदेश का पालन करना चाहिए ,तभी बच्चे आगे बढ़ेगा। प्राचार्य मुक्ता जायसवाल ने कहा कि अपने पिछली गलती बातो को भुलाकर पीछे छोड़ने चाहिए और अच्छी बातें को ग्रहण करके सदैव आगे बढ़ते रहना चाहिए, तभी विकास संभव है। स्कूल संचालक ने कहा कि समय की कीमत को पहचानिए ।समय कैसे बदल रहा है। समय के अनुसार नही चलेगा वो पिछड़ जायेगा।
कंप्यूटर का युग आ गया है। उसी गति से आगे बड़नी चाहिए ।तन, मन धन से अध्यापन कार्य कीजिए ।तभी आगे बढ़ाने की संभावना है। हेमलता सिदार मैडम ,अनीता चौबे,ममता जायसवाल, पुस्पा कवर मेडम ने भी बच्चो को कहा की गुरुजनों एवम माता पिता की आज्ञा का पालन कीजिए। तन,मन लगाकर पढ़ाई में फोकस कीजिए। समय को व्यर्थ न जाने दे। इस बात पर भी बोली। क्लास 8 वी के बच्चो मनीष अजगले,विकास बंजारे, मौली यादव ने भी स्कूल के भूली बिसरी बाते को बोलते बोलते आंखे नम हो गए। क्लास 8 वी के बच्चो ने स्कूल को एक उपहार गांधी की प्रतिमा एवम आया रशीदा बेगम को भी एक उपहार भेट प्रदान किया गया। स्कूल की ओर से क्लास 8 वी के सभी बच्चों को एक एक उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिदार मैडम एवं आभार प्रिंसिपल ने की।
subscribe our YouTube channel