Breaking
Thu. Jul 31st, 2025

लखनऊ और दिल्ली के लिए नेपालगंज से सीधी बस सेवा शुरू

By News Desk Feb 23, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। उत्तर प्रदेश परिवहन बस डिपो रुपईडीहा में आज गुरुवार को लखनऊ और दिल्ली से नेपालगंज के लिए सीधी बस सेवा का उद्घाटन किया गया है।इस अवसर पर नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष डाॅ. उमा शंकर वैश्य, ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जेपी सिंह, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग (देवीपाटन मंडल) के सेवा प्रबंधक आरबीएल शर्मा, आरएम अंकुर विकास, एआरएमजे जेपी सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उक्त अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष डाॅ. उमाशंकर वैश्य ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सीधी सेवा शुरू होने के बाद नेपालगंज जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। उनके साथ हो रही लूट को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग से कई फायदे होंगे वहीं डग्गामार बसों का संचालन बंद हो जाएगा।

नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने कहा कि स्थानीय बस अड्डे पर यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस अवसर पर विधायक निधि सेवा प्रबंधक आरबीएल शर्मा ने कहा कि, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग आज से नेपालगंज से लखनऊ के लिए 5 और दिल्ली के लिए 5 बसें संचालित करेगा और साथ ही कहा कि अयोध्या में बनने वाले भव्य श्री राम मंदिर के तीर्थयात्रियों के लिए रुपईडीहा डिपो से अन्य रुटें भी खोला जाएगा। सुबह 8 बजे से बनारस के लिए बस सेवा शुरू हो गई है, जो अयोध्या होते हुए बनारस जाएगी, उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य रूटों पर भी बस का संचालन किया जाएगा। सेवा प्रबंधक ने बताया कि रुपईडीहा डिपो में नए चालकों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text