Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

जिले से श्री राम भक्तों का जत्था दर्शन हेतु अयोध्या रवाना

By News Desk Feb 7, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बाबागंज/बहराइच। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन कराने हेतु कार्यकर्ताओं के आने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में 5 फरवरी को दर्शन हेतु कार्यक्रम निर्धारित था। रुपईडीहा मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा की अगुवाई में यात्रा शुरू हुई।

यात्रा के दौरान भक्तों में उत्साह देखने को मिला।इसी कड़ी में मंडल रुपईडीहा से प्रातः 6 बजे 250 श्री राम भक्तों का जत्था रवाना हुआ जिसमे भक्तों के द्वारा जय श्री राम के नारे लगाते हुए प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भीमसेन मिश्रा, मंडल मंत्री विजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, ललित त्रिपाठी, योगेश पांडेय,पंकज कश्यप, चन्द्र प्रकाश मिश्र, प्रदीप कुमार वर्मा, आदि श्री राम भक्त मौजूद रहे।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text