Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग को बनाया गया

By News Desk Dec 24, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
शिवशंकर जायसवाल

कटघोरा। मंडल अध्यक्ष पद के लिए लोगो को बेसब्री से इंतजार था।गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने विश्राम गृह कटघोरा में संगठन चुनावों को लेकर बैठक किया गया। इसके साथ ही संगठन चुनाव पर भी चर्चा हुई। भाजपा मंडल कटघोरा के नए मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई। मंडल अध्यक्ष के लिए कई दावेदार रहे। चुनाव प्रभारी संतोष देवांगन ने जिला महामंत्री कोरबा से आए लिफाफा खोलकर मंडल अध्यक्ष के लिए अभिषेक गर्ग का नाम घोषणा की। देवांगन ने जिला महामंत्री कोरबा ने संगठन की सदस्यता अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। नए मंडल अध्यक्ष का पदाधिकारी व सदस्यों ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा । मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने कहा कि पार्टी के सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद से मंडल अध्यक्ष बनाया गया। आगे उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी लोगों का सहयोग लेकर चलना होगा। तभी तो पार्टी का विकास होगा। हर जगह दौड़ा कर लोगों की समस्याओं को निराकरण भी करना होगा। तभी पार्टी का विकास द्रुत गति से चलेगा। तभी लोग पार्टी के ऊपर भरोसा करेंगे। मोहल्ले मोहल्ले दौड़ा कर लोगों की बारीक से बारीक समस्याओं को हल करना होगा । इससे लोग अपने आप जुड़ेंगे। इसके लिए पार्टी के सभी युवा साथी को आगे आना होगा। इस अवसर पर नगर पालिका पूर्व प्रेसिडेंट ललित डिक्सेना , उपाध्यक्ष नगर पालिका बजरंग पटेल ,विनोद जायसवाल , मंडल अध्यक्ष धनु दुबे, टेक चंद्र अग्रवाल, राजेंद्र टंडन मनोज नायडू दुहलानी ओमप्रकाश डिक्सेना संजीत सिंह , सतीश जायसवाल,शिव जयसवाल, उमाकांत डिक्सेना डाकेश्वर शुक्ला ,रूपेश डिक्सेना ,अजय धनोदिया ,उत्तम रंधावा, टीकम राजपाल ,अनुराग दुहलानी, मनदीप जायसवाल स्नेह लता पटेल , तुल जायसवाल ,आयुष जायसवाल, पीयूष अग्रवाल, शिव अग्रवाल अभय गर्ग, अमित जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text