Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

डड़सेना सामाजिक भवन में किचन शेड हेतु भूमि पूजन

By News Desk Dec 24, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
शिवशंकर जायसवाल

कटघोरा। पाली, क्षेत्रीय डड़सेना सामाजिक भवन पाली में 22 दिसम्बर 24 को सामाजिक भवन परिसर में प्रशांत मिश्रा सांसद प्रतिनिधि , सरपंच केराझरिया, सत्य नारायण पैकरा, रामगोपाल डिकसेना सर्व वर्गीय जिलाध्यक्ष कोरबा, पूर्व डड़सेना क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण डिकसेना, क्षेत्रीय डड़सेना समाज के अध्यक्ष बृज मोहन डिकसेना की उपस्थिति मे 6 लाख पचास हजार सांसद मद से स्वीकृत राशि का भूमि पूजन किया गया। सभी अतिथियों द्वारा भगवान सहस्त्र बाहु की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर पूजा अर्चना किया गया।सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा नेकहा कि .. समाज को एकजुट बनाने के लिए सबसे पहले जगह की जरूरत पड़ती है। हमें जो जगह मिली है इसके लिए संजोना बहुत कठिन है।भवन इन दिनों दिन विस्तार होते जा रहा है। हम समाज के नाम से जाने जाते है। अपने नाम के बाद सरनेम से जाना जाता है। समाज को जो रीति, रिवाज है। आगे पीढ़ी को बताने के लिए बताना जरूरी है। आगे आने वाली पीढ़ी को बताने के लिए इस भवन में मिलेगा। समाज में सभी पार्टी के लोग बैठते है। पहले समाज उसके बाद पार्टी । सभी लोगों की सोच है कि कौन समाज किस पार्टी को सहयोग करता है। मोबाइल से बचाने के लिए अच्छी संस्कार होना चाहिए। अच्छी पढ़ाई तो है ,परंतु समाज से बहुत दूर हो जाने से कुछ नहीं होगा । 17/18 साल के बाद माता,पिता को नजदीक रहते हुए अच्छे संस्कार देनी चाहिए। जो बच्चा अपने पूर्वज, के बारे में अच्छे जानकारी रखता हो वह अच्छे संस्कार होता है। पूजा पाठ में भी जायसवाल समाज आगे रहते है। केराझरिया सरपंच सभी समाजों को जमीन दिया है। अपने बच्चो को अच्छे संस्कार देवे। हमारी अंतिम कोशिश खुशी होती है। मनुष्य अंत में खुशी खोजता है। आपके पास करोड़ है और खुशी नहीं तो बेकार है। आपके साथ बच्चे साथ में भोजन खाते है ,तो बहुत खुशी है। सभी जीव जंतु सूर्य डूबने के बाद घर वापस आते है , मनुष्य ऐसा प्राणी है जो रात्रि को घर से बाहर निकलता है। हम तो परिवार के बीच रहते है। हम सौ प्रतिशत जी रहे है। सौ प्रतिशत आध्यात्मिक जीवन के लिए जरूरी है। जब तक शरीर साथ है तो सभी ठीक है।परिवार ,भगवान के लिए भी समय देनी चाहिए।

रामगोपाल डिकसेना ने कहा कि हमारा समाज दिनों दिन उन्नति की ओर बढ़ रहा है। हमारे समाज पड़े लिखे भी है और जागृति आ रही है। समाज में सभी पार्टी के लोग रहते है। समाज को नेताओं की जरूरत एवं नेताओं को समाज की जरूरत होती है।
सरपंच सत्य नारायण पैकरा महोदय जी समाज के बीच में आने मौका मिला है। डड़सेना समाज दिनों दिन आगे बढ़ते रहे। हमारे समाज को मै स्वयं जायसवाल/डड़सेना समाज की उदाहरण देता है। सभी लोग एकजुट होकर कार्य करते है।
कार्य करने का तरीका, सहयोग करने का तरीका बहुत बढ़िया है। , समाज का अथक सहयोग मिल रहा है मिलेगा, जिंदगी भर मैं समाज का ऋणी रहूंगा ।
ब्रिज लाल डिकसेना, लक्ष्मण डिकसेना ने भी उद्बोधन किए। कार्यक्रम में देव कुमार, तीरिथ डिकसेना वकील, चमेली सोनी,
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत पटेल, अमित भदौरिया , देव कुमार जायसवाल, द्वारिका प्रसाद, जगदीश डिकसेना, ओम प्रकाश डिकसेना, शिवशंकर जायसवाल, मधुलता जायसवाल, दीपक जायसवाल पार्षद, पुनीराम जायसवाल पटेल, सोनू,नरेंद्र जायसवाल, घनश्याम कुमार, रामरतन जायसवाल, हरि राम,कार्तिक,चंद्रशेखर, नद लाल,कीर्ति कुमार, राम कृष्ण विनोद कुमार, कृष्ण कुमार, नरेश, हरगोविंद डिकसेना दिलीप , मोहन, महावीर, मदन जायसवाल, जवाहर जायसवाल, बाला राम जायसवाल, गिरिजा शंकर, सुनील ,लक्ष्मी जायसवाल, रामकथा जायसवाल, शिव जयसवाल, मंच संचालन सुनील जायसवाल एवं आभार व्यक्त ब्रिजलाल डिकसेना अध्यक्ष ने किया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text