Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

जिला स्तरीय युवा उत्सव में मस्तूरी विकास खंड के प्रतिभागियों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयन

By News Desk Dec 24, 2024
Spread the love

प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को ट्राफी और 2500 रुपये का चेक प्राप्त हुआ

अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद रजक

बिलासपुर। जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024-25 जिला बिलासपुर में आयोजित बहतराई स्टेडियम में विकास खंड मस्तूरी के विद्यार्थी युवा वर्ग के द्वारा विभिन्न विधाओं के अंतर्गत प्रतिनिधित्व करते हुए सामूहिक लोक नृत्य पंथी लवकेश कुर्रे एवम साथी रलिया को प्रथम स्थान, तात्कालिक भाषण में कु आलिशा शा कन्या उ मा विद्यालय सीपत को प्रथम स्थान, विज्ञान प्रदर्शनी में कु श्वेता द्रवे प्रथम स्थान शा क उ मा विद्यालय सीपत, कहानी लेखन में कु अलका कौशिक द्वितीय स्थान, शा क उ मा विद्यालय सीपत,सामूहिक लोक गीत कु भूमि दिवाकर एवम साथी शा उ मा विद्यालय जाँजी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

जिला स्तर के पश्चात संभाग स्तर में सभी स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को विकास खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वर प्रसाद सोनवानी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री एस. आर. टंडन, रुद्रेश्वर प्रसाद एक्का, योगेश कौशिक, विकास खंड स्त्रोत समन्वयक श्री भागवत प्रसाद साहू, संस्था प्राचार्य ,संमस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों शिक्षक शिक्षिकाओ ने बधाई देते हुए शुभकामनाये ब्यक्त किया गया। जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में संकुल समन्वयक सूरज क्षत्री, प्रमोद कुमार पाण्डेय, रमेश ताम्रकार, अरुण जायसवाल शिवनाथ यादव,दिलीप भूषण कुर्रे,, प्रभारी शिक्षिका सुयश दुबे, प्रतिभा आदित्य ने विकास खंड स्तरीय सहयोगी टीम की भूमिका में उपस्थित थे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text