अतुल्य भारत चेतना
पीयूष सिंह
प्रतापगढ़। जिले में 18 जनवरी को अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिला संरक्षक नरेन्द्र बहादुर सिंह के मार्ग दर्शन तथा अध्यक्ष राम लखन सिंह की अध्यक्षता में ठंड व शीतलहर से बचाव हेतु जिले से सुदूर अंचलों में पुरेला,मदही पुर, मल्हू पुर,खरवई, में कैम्प आयोजित कर साठ जरुरत मंदो को कम्बल वितरण किया गया।

संरक्षक श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि अ०भा०क्ष०क०परिषद समाज लोगों द्वारा निराश्रित विधवा, विकलांग, गरीब महिलाओं जरुरत मंदो को ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरण का वीणा उठाया अब तक जिले के चौबीस ग्रामों में पांच सौ से अधिक कम्बल का वितरण किया गया। अध्यक्ष राम लखन सिंह ने संगठन का सहयोग करने वाले क्षत्रिय बन्धुओं के प्रति आभार व्यक्त किया इस अवसर पर पुरेला मान्धाता निवासी श्री हरिकेश सिंह श्री गिरिजेश सिंह को सहयोग के लिए अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री हरिकेश सिंह अपने पौत्र राघव के जन्म दिन पर कम्बल वितरण में सहयोग किया खरवई के पूर्व प्रधान श्री रणजीत सिंह उपस्थित रहे। अन्त में अध्यक्ष जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
subscribe our YouTube channel


