Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

नमो एप से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का हो रहा प्रयास

By News Desk Jan 19, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

रूपईडीहा/बहराइच । भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र के नेतृत्व में जमोग बाज़ार चरदा के पंडित राधेश्याम इंटर कॉलेज में नमो कैंप का आयोजन कर लोगो को नमो एप से जोड़ा गया। मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड दिए, उज्ज्वला योजना दी, गरीबों को उनके घर दिए, व्यापारियों को लोन की सुविधा दी, पटरी वालों को भी उनके कार्य के हिसाब से बिना ब्याज के लोन दिया। उन्होंने कहा कि आज देशवासियों का सपना पूरा हो रहा है। वर्षों पुराना राम मंदिर का सपना पूरा होने जा रहा है। आज देश में सड़कों का जाल है। यह सारी जानकारियां आज हम नमो ऐप से प्राप्त कर सकते हैं।

मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भीमसेन मिश्रा ने कहा कि नमो एप से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास हो रहा है। नमो एप से बहुत सी जानकारी आपको अपने मोबाइल पर मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली सरकार है जिसने बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पंकज कश्यप,मंडल मंत्री योगेश चंद्र पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text