Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

पुलिस अधीक्षक व कमान्डेंट की अध्यक्षता में सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय में हुई बैठक

By News Desk Jan 19, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय नानपारा के प्रांगण में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मन्दिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा एवं 26 जनवरी की संवेदनशीलता एवं भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा परिदृश्य को मद्देनजर कैलाश चन्द रमोला, कमान्डेंट 59 वाहिनी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ,भा पु से के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे भारत नेपाल से आने जाने वाले लोगो पर कड़ी नजर रखने व सीमा वर्ती क्षेत्र में संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान गस्ती और प्रचालन गतिविधियों को बढ़ाने के विषय में चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम के दौरान शक्ति सिंह ठाकुर, द्वितीय कमान अधिकारी, 59वी वाहिनी, राज रंजन, द्वितीय कमान अधिकारी, 42वी वाहिनी, पार्थसार्थी रॉय, उप कमान्डेंट, 42वो वाहिनी, दिलीप कुमार, 42वी वाहिनी, गौतम शर्मा, सहायक कमान्डेंट, 59वी वाहिनी ,राज्य पुलिस के पवित्रा मोहन त्रिपाठी सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय उपस्थित रहे।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text