Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

विचारधारा की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे: सरिता पटेल

By News Desk Jan 19, 2024
Spread the love

भारत जोड़ो न्याय यात्रा मशाल जुलूस निकाला गया

अतुल्य भारत चेतना
प्रतीक कुमार

डीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार जिला चंदौली व शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के संयुक्त तत्वाधान में काली महाल चौराहा स्थित पार्क में भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा मशाल जुलूस निकाला गया जुलूस नगर भ्रमण के पश्चात जीटी रोड स्थित पार्क में भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुआ।
कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव सरिता पटेल ने कहा राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में जो परिश्रम किया और देश में विचारधारा की लड़ाई लड़ी, वह ऐतिहासिक है। इतनी बड़ी यात्रा के बाद दोबारा से अब एक और मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का उद्घोष किया गया ।यह इस बात का प्रतीक है कि राहुल इस लड़ाई में पीछे नहीं हटने वाले हैं, वे लड़ाई लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे। हम सब उनके साथ हैं।


प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान ने कहा भारतीय लोकतंत्र की रक्षा एवं देश में आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिए आज मणिपुर से प्रारंभ हो रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दुनिया के इतिहास में नई इबारत लिखेगी और जनमानस में नई ऊर्जा का संचार करेगी। एक बार फिर अन्याय के विरुद्ध न्याय की गूंज पूरे देश में गूंजेगी।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा सत्य की फिर मशाल जली भारत जोड़ो न्याय यात्रा चली।एकता, सद्भाव, रोजगार, महिला सम्मान व हर व्यक्ति को हक से न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से जुड़ें व संविधान संरक्षण में योगदान दें।
अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत के साथ न्याय की एक क्रांति का आगाज हुआ है।

इस दौरान रामजी गुप्ता,आनंद शुक्ल, मधु राय, नारायण मूर्ती ओझा, परमहंस सिंह,शशि नाथ उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, सतीश बिंद, विजय कुमार गुप्ता, दशरथ चौहान, अरुण द्विवेदी, नेहाल अख्तर बाबू, डा जीके पाण्डेय, राधेश्याम यदुवंशी, संजय मिश्रा, विजय कुमार, अनवर सादात, कमरूल बारी, सरदार सतपाल सिंह, डा रीना, अशोक यादव, ट्रिजा एलियट, उषा यादव, प्रदीप मिश्रा, राहुल सिंह भवानी, राममूरत गुप्ता, प्रेमचंद, मुजाहिद अख्तर, दीपक जायसवाल, मृत्युंजय शर्मा, दयाराम पटेल, फूलचंद, राम सुमेर राम, माघवेंद्र मूर्ति ओझा, इरफान, हम्मीर शाह जायवाल, फैयाज अंसारी,हंसराज शर्मा, परमानंद पटेल, अकील अहमद, बाबा गोंड, गुलाब राय, सत्यम सिंह, डा अनिल यादव, रामानंद सिंह सहित लोग उपस्थित थे।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text