Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

शहर कांग्रेस कमेटी ने किया गाँधी प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन

By News Desk Jan 19, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। अयोध्या दर्शन के लिए गये कांग्रेस के ध्वज वाहक अनोखे लाल तिवारी सहित कांग्रेस के नेतागणों के साथ हुये अभद्रता के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में सेनानी परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर बुधवार को साथ प्रदर्शन किया गया। अयोध्या श्रीराम मंदिर परिसर में भाजपा एवं सघ के लोगों द्वारा अभद्रता किए जाने एवं पार्टी के ध्वज का अपमान किए जाने जैसे निन्दनीय कृत्य के विरोध में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष बैठ कर राम धुन “ईश्वर-अल्ला तेरे नाम, सबको सम्मति दे भगवान” गाया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि हम सभी आज गांधी जी को नमन करते हुए प्रार्थना कर रहें हैं कि भाजपा और आरएसएस के अराजक तत्वों को सद्बुद्धि मिले।


श्रीराम मंदिर परिसर में आरएसएस और भाजपा के लोगों द्वारा की अभद्रता को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमर नाथ शुक्ल ने कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं, वहां कौन जायेगा कौन नहीं जायेगा ये भाजपा नहीं तय कर सकती है। धर्म और आस्था का राजनीतिकरण करके भाजपा ने भारतीय राजनीति को दूषित करने का कार्य किया है। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के महामंत्री रमेश मिश्र, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल सिंह, मुकुंद जी शुक्ल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपुल मिश्र, खालिद हाशामी, आशुतोष मिश्र, खुर्शीद, नबी अहमद, विवेक सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text