अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर
वृन्दावन/मथुरा। सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने ठाकुर श्रीराधा दामोदर लाल जू महाराज के दर्शन किए। मन्दिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज ने विधिवत रूप से देहरी पूजन करवाया। साथ ही उनको मन्दिर का महत्व बताया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने ठाकुरजी के दर्शन कर मन्दिर की चार परिक्रमा भी की।

इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद की मूल भजन कुटीर और रसोई के दर्शन किए।इसके अलावा मन्दिर की विजिटर बुक में अपने सुखद अनुभव को व्यक्त किया। उनके साथ सीओ सिटी सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी गण भी मौजूद रहे। मन्दिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज एवं आचार्य पूर्ण चन्द्र गोस्वामी महाराज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय को शॉल ओढ़ाकर एवं ठाकुरजी का चित्रपट, पटुका, प्रसादी माला आदि भेंट कर सम्मानित किया।साथ ही मंदिर का विशेष प्रसादम भी प्रदान किया।
subscribe our YouTube channel


