Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

कांग्रेस की बैठक में भाजपा के केंद्र एवं प्रदेश सरकार को कोसा

By News Desk Jan 16, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
प्रतीक कुमार

डीडीयू नगर।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देश पर रविवार को जिला/शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक काली महाल सहजौर रोड स्थित कन्हैया गुप्ता के मकान में आहुत की गई। बैठक में नवनियुक्त जिला प्रभारीगण प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव सरिता पटेल व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। बैठक में संगठन पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। साथ ही देश में लोकतंत्र और संविधान को मज़बूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी के डोनेट फॉर देश अभियान में सभी से आग्रह किया गया कि वे यथायोग्य राशि दान करे।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि
आज हम सब मिलकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लें। उत्तर प्रदेश महिला अपराधों का गढ़ बना हुआ है।यहाँ लड़कियों को दबंग उठाकर ले जाते है।

पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण अपना देश धीरे-धीरे खोखला होता जा रहा है। कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फ़ेल हैं। महिलाओं के प्रति अपराध में लगातार वृद्धि हुई है और इस वर्ष के शुरूआती दिनों में होने वाले महिला अपराध चौंकाने वाली है। भाजपा की नफरत की राजनीति देश को दिमक की तरह कुतर रही है। भाजपा सरकार द्वारा हमारे युवाओं पर बेरोजगारी का बोझ डालने एवं किसानों का हक छीनने की चेष्टा देशविरोधी विचारधारा का प्रतीक है। भारत की किसानशक्ति व युवाशक्ति भाजपा की असत्य व अन्याय की नींव को हिलाने में सक्षम है।कहा कि मोदी सरकार विपक्ष मुक्त भारत, सवाल मुक्त संसद, विरोध मुक्त लोकतंत्र, प्रश्न मुक्त मीडिया, ऑडिट मुक्त फंड की तरह किसान मुक्त कमेटी चाहती है। यह हम सभी का दायित्व है कि जन जन के सत्य, न्याय व स्वाभिमान के संघर्ष की पुकार को अहंकारी भाजपा सरकार तक पहुंचाएं।
बैठक में आनंद शुक्ल, मधु राय, नारायण मूर्ती ओझा, शशि नाथ उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, सतीश बिंद, गुप्ता, दशरथ चौहान, नेहाल अख्तर बाबू, डा जीके पाण्डेय, राधेश्याम यदुवंशी, नरेंद्र तिवारी, संजय मिश्रा, दशरथ चौहान, श्रीकांत पाठक, विजय कुमार, अनवर सादात, मो नियाज़ अंसारी, कमरूल बारी, सरदार सतपाल सिंह, डा रीना, ट्रिजा एलियट, उषा यादव, मुजाहिद अख्तर, दीपक जायसवाल,अबरार,राम सुमेर राम, माघवेंद्र मूर्ति ओझा, मुराहू राम, इरफान, हम्मीर शाह जायवाल, फैयाज अंसारी, मोहन गुप्ता, हंसराज शर्मा, शिवपूजन प्रसाद, मो नईम, परमानंद पटेल, अकील अहमद, डा अनिल यादव, रामानंद सिंह सहित आदि लोग उपस्थित थे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धमेंद्र तिवारी व संचालन शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने किया।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text