अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता
लखनऊ। जब एक ही मंच पर कविता, शायरी पढ़ी जा रही हो और साथ में संगीत कलाकार अपने सुर बिखेर रहे हों, श्रोता उनकी प्रस्तुति के मुरीद होकर तालियाँ बजा रहे हों, तो वह महफ़िल अपने आप ही अनूठी और शानदार हो जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा दिखा लखनऊ के हजरतगंज के आर्टिस्ट बेयरफुट स्टूडियो में शेड्स ऑफ ड्रीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में। जहाँ बड़ी मात्रा में कवि, शायर और संगीत सहित तमाम विधाओं के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी सरकार के पीसीएस अधिकारी रजत पांडेय रहे।

इसके अलावा प्रमुख अतिथियों में दीपक गोस्वामी(मैनेजर इंडियन बैंक), राष्ट्रीय कवियत्री वंदना विशेष, दीपिका गोस्वामी एवं आकृति तिवारी की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का शेड्स ऑफ ड्रीम द्वारा स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि रजत पांडेय ने कहा कि अपने आज को बेहतर तरीके से जियो तो कितनी भी विषम परिस्थिति हो,आगे की राह अपने आप बन जाएगी इसके अलावा अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। राष्ट्रीय कवियत्री वंदना विशेष के काव्यपाठ ने श्रोताओं का मन मोहा वही चर्चित हास्य कवि अंकुर पाठक ने अपनी रचनाओं से महफ़िल लूट ली, उनकी साहित्यिक सेवाओ के लिए उन्हें टीम द्वारा साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। हर्षित सिंह दीपू, काव्या मिश्रा, प्रांजल जायसवाल ,अमित यादव अनंत ने भी विशेष प्रस्तुति दी।

मंच का संचालन हर्षित सिंह और अंकुर आनंदित ने किया। कार्यक्रम के अंत मे विभिन्न विधाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा समस्त प्रतिभागियों को सम्मान पत्र का वितरण किया गया।कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक मो.फैसल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विजय चौधरी, राजेन्द्र, जूही मध्यान, आकांक्षा सिंह सहित सैकड़ों कवि शायर, संगीत कलाकार और श्रोतागण उपस्थित रहे।
subscribe our YouTube channel


