Breaking
Sun. Jul 27th, 2025

हमारा लक्ष्य है गरीबों और असहयों की सेवा करना: चन्द्रेश्वर

By News Desk Jan 3, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
प्रतीक कुमार

डीडीयू नगर/चंदौली। परिवर्तन सेवा समिति के तत्वाधान में अप्रत्याशित रूप से बढ़े शीतलहरी एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए दिव्यांग, विधवा एवं वृद्ध लोगों को समिति के कैंप कार्यालय पर निशुल्क कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें 201 लोगों को कंबल वितरण किया गया। साथ ही परिवर्तन सेवा समिति (दिव्यांग प्रकोष्ठ) का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की गई।इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया।


इस मौके पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष चंदेश्वर जायसवाल ने कहा कि हमारे समिति का लक्ष्य है गरीबों और असहयों की सेवा करना। इसी क्रम में आज हम सभी लोग विभिन्न गांव से आए हुए दिव्यांगजन एवं जरूरतमंदों में ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया। परिवर्तन सेवा समिति के द्वारा जो दिव्यांगजन पैसे के अभाव में दूसरों से मांग कर अपना व अपने परिवार का गुजारा करते हैं। ऐसे पांच लोगों को चिन्हित करके समिति उनको ठेला बनवाकर व उनके मन मुताबिक सामान देकर रोजगार देने का कार्य करेगा। साथ ही दिव्यांग जनों की जो भी समस्याएं होगी समिति के द्वारा उनका भी निस्तारण कराया जाएगा। संयोजक इंद्रपाल सिंह डिंपल ने कहा कि समिति का लक्ष्य हर वर्ष 1000 कंबल वितरण करने का है। विभिन्न गांव से लिस्ट आ चुकी है हम सब क्रमवार वहां जाकर कंबल वितरण करने का कार्य करेंगे।अतिथियों का स्वागत समिति के नगर महासचिव कृष्णा जायसवाल व संचालन नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने किया। इस दौरान शादाब आलम, एस फ़ाज़िल, गुरदीप सिंह,दिलीप जायसवाल , संजय जयसवाल, अंकित अग्रवाल, रोहित बौद्ध, प्रशांत गुप्ता, निखिल गुप्ता, प्रशांत यादव, सुनील यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text