Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

करो स्कूल की अब तैयारी…

By News Desk Jul 4, 2024
Spread the love

करो स्कूल की अब तैयारी

बीती छुट्टी अब तो सारी।
करो स्कूल की सब तैयारी।।

छोड़ चलो अब घर नानी का।
समय नहीं अब मनमानी का।।

एक महीना बीता पूरा।
काम करो जो रहा अधूरा।।

नियमित होकर जाओ स्कूल।
धमाचौकड़ी जाओ भूल।।

सही समय पर अब है उठना।
होमवर्क कर फिर सब पढ़ना।।

छोड़ो मस्ती जाओ स्कूल।
समय बनेगा तभी अनुकूल।।

पढ़ लिखकर के आगे आना।
मनचाही तुम मंजिल पाना।।

-डॉ. सत्यवान सौरभ
(बाल काव्य संग्रह ‘प्रज्ञान’ से साभार)

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text