Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

ढोंगी करते भोग…

By News Desk Jul 3, 2024
Spread the love

ऐसे ढोंगी संत से, करिए क्या फरियाद।
जो पूजन के नाम पर, भड़काए उन्माद।।

सौरभ बाबा बन गए, धूर्त विधर्मी लोग।
भोली जनता छल गई, ढोंगी करते भोग।।

पूजन को साधन बना, रोज करें व्यापार।
ढोंगी बाबा भक्त बन, बना रहे लाचार।।

कुकर्मों से हैं रंगे, रोज-रोज अखबार।
बाबाओं के देखिए, मायावी किरदार।।

चमत्कार की आस में, बाबा करे विखंड।
हुआ धर्म के नाम पर, सौरभ यह पाखंड।।

पूजन का पाखंड कर, करें पुण्य की बात।
ढोंगी बाबा से मिले, सदा यहां आघात।।

धर्म कर्म से छल करें, बनकर बाबा खास।।
ढोंगी होते वो सदा, नहीं करें विश्वास।।

-डॉ. सत्यवान सौरभ

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text