Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा भगवान बुद्ध की 2567वीं जयंती का किया गया आयोजन

अमर शहीद विक्की पहाड़े सामाजिक कार्यकर्ता तुलसाआई गोंडाने को दी गई श्रद्धांजलि

अतुल्य भारत चेतना
अखिल सूर्यवंशी

छिंदवाड़ा। भारतीय बौद्ध महासभा त्रिरत्न जन कल्याण समिति सुजाता महिला संघ के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय डॉ अंबेडकर तिराहा पर तथागत भगवान बुद्ध की 2567वी जयंती, अमर शहीद विक्की पहाड़े महासभा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष तुलसाआई गोंडाने के श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष एड राजेश सांगोडे द्वारा किया गया सर्वप्रथम तथागत भगवान बुद्ध संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष एड. रमेश लोखंडे जिला उपाध्यक्ष और राजेश संगोडे त्रिरत्न जन कल्याण समिति संरक्षक प्रदेश अध्यक्ष शुभम सहारे युवा पत्रकार संगठन मध्य प्रदेश एस आर बेले, मनोहर नारनवरे डॉ श्यामकुवर, जय भीम सेना जिला अध्यक्ष शिवम पहाडे, शाहिद विक्की पहाड़ी की माताश्री दुलारी पहाड़े पत्नी,रीना पहाडे,बेटा हार्दिक पहाड़े, सुभाष गोंडाने सुजाता महिला संघ अध्यक्ष चंद्रकला बेले, ममता सहारे, कोषाध्यक्ष लीला नारनवरे सहित कई उपासक उपासिका एवं भीम सैनिकों द्वारा माल्यार्पण धम्मध्वज का ध्वजारोहण कर सुजाता महिला संघ द्वारा सामूहिक बुद्ध वंदना की गई। तत्पश्चात उपस्थित समाज सेवक उपासक उपासिका भीमसैनिकों द्वारा अमर शहीद विक्की पहाड़े महासभा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता तुलसाआई गोंडाने को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष एड रमेश लोखंडे द्वारा कहा कि विश्व शांति स्थापित किए जाने हेतु तथागत भगवान बुद्ध के विचारों पर चलना आवश्यक बताते हुए अमर शहीद विक्की पहाडे के नाम से शहर में शहीद स्मारक किसी चौक पर उनकी प्रतिमा लगाए जाने एवं मेडिकल कॉलेज को डॉ बाबासाहेब अंबेडकर का नाम दिए जाने की मांग की गई।

subscribe our YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text