Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

‘रेल वन’ सुपर ऐप के प्रचार हेतु रेलवे कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना की शुरुआत

अतुल्य भारत चेतना (भूपेंद्र रायकवार)

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व में, झांसी मंडल द्वारा रेल यात्रियों के डिजिटल अनुभव को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। माघ मेले के पावन अवसर पर, यात्रियों को ‘रेल वन’ (RailOne) सुपर ऐप से जोड़ने के लिए रेल कर्मचारियों हेतु एक विशेष प्रोत्साहन योजना की घोषणा की गई है

रेल वन’ (RailOne) ऐप यात्रियों के लिए एक वन-स्टॉप सुपर ऐप है, जो एक ही प्लेटफॉर्म पर टिकट बुकिंग, यात्रा से संबंधित समस्त विवरण तथा विभिन्न रेल सेवाओं तक त्वरित और सहज पहुँच प्रदान करता है। इस ऐप को अधिक से अधिक जन-मानस तक पहुँचाने के उद्देश्य से रेल कर्मचारी एक सेतु की भूमिका निभाते हुए यात्रियों को इसके उपयोग के प्रति जागरूक करेंगे, जिससे डिजिटल रेल सेवाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँच सके।

‘रेल वन’ (RailOne) ऐप की विशेषताएँ:

यह ऐप रेल यात्रियों के लिए ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ है, जिसमें निम्नलिखित सुविधाएँ शामिल हैं:
एकीकृत सेवा: एक ही ऐप पर टिकट बुकिंग, पीएनआर स्टेटस और कोच की स्थिति की जानकारी।
स्मार्ट ट्रैवल: यात्रा सेवाओं तक आसान पहुँच और रीयल-टाइम अपडेट्स।
सुगम इंटरफेस: एंड्रॉइड और आईओएस (iOS) पर उपलब्ध एक तेज और सरल यूजर अनुभव।

कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना (केवल रेलकर्मियों हेतु):

इस अभियान के तहत सराहनीय कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों को निम्नलिखित श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा:
₹500 का पुरस्कार: 100 या उससे अधिक लोगों को ऐप डाउनलोड कराने पर।
₹1000 का पुरस्कार: 250 या उससे अधिक लोगों को ऐप डाउनलोड कराने पर।
यह योजना 12 जनवरी से 21 जनवरी, 2026 तक संचालित की जाएगी। मंडल प्रशासन का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से यात्रियों को ‘स्मार्ट यात्रा’ के प्रति जागरूक करना और रेल सेवाओं को और अधिक पारदर्शी बनाना है।

कर्मचारियों को उनके द्वारा कराए गए डाउनलोड की सूची वाणिज्य विभाग के वाणिज्य निरीक्षक (कोचिंग), दीपक शर्मा के पास जमा करनी होगी।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text