अतुल्य भारत चेतना (आयुष भार्गव)
खुरई (सागर)। मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा नए साल की शुरुआत में राज्य पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 64 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में खुरई के वर्तमान अनुभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) सचिन परते का तबादला सिवनी जिले के लिए कर दिया गया है। उनकी जगह पर प्रवीण अष्ठाना को खुरई का नया एसडीओपी नियुक्त किया गया है।
गृह विभाग के आदेश 6 जनवरी 2026 को जारी किए गए, जो तत्काल प्रभाव से लागू हैं। इससे पहले प्रवीण अष्ठाना श्योपुर जिले के बड़ौदा अनुभाग में एसडीओपी के पद पर पदस्थ थे। अब वे सागर जिले के खुरई अनुभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसे भी पढ़ें (Read Also): सरकारी जमीनों पर भूमाफियो का कब्जा नही हुई कार्यवाही
उल्लेखनीय है कि खुरई में आगामी 10 जनवरी को मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा है। यदि नए एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना इस दौरान पदभार ग्रहण करते हैं, तो उनके सामने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त सुनिश्चित करने की बड़ी चुनौती होगी। इससे स्थानीय पुलिस प्रशासन में भी व्यस्तता बढ़ गई है।
यह तबादला सूची राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के बीच व्यापक फेरबदल का हिस्सा है, जिसमें कई अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर मुख्यालय या अन्य स्थानों पर पदस्थ किया गया है।

