रुपईडीहा बहराइच। रुपईडीहा पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार की शाम 6:00 बजे संघ के सदस्य रमेश कुमार सिंह के निज निवास पर संपन्न हुई। बैठक में संघ के अधिकांश सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक के दौरान संघ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक 15 दिन में नियमित बैठक आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही संघ के विस्तार एवं सदस्यता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
इसे भी पढ़ें (Read Also): स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दभोई और वडोदरा की पहल
बैठक में संघ के संरक्षक शेर सिंह कशौधन, संजय कुमार गुप्ता, शकील अहमद, बनारस गिरी, इरशाद हुसैन, रमेश कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार शर्मा, रमेश कुमार मिश्रा, श्याम कुमार मिश्रा, मोहम्मद सलीम अरविंद कुमार वर्मा,मोहम्मद कौशर सहित दर्जनों पत्रकारों ने सहभागिता कर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में संगठन की एकजुटता बनाए रखने एवं पत्रकार हितों के संरक्षण के लिए सभी सदस्यों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

