अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता – दिनेश सिंह
इसे भी पढ़ें (Read Also): संदिग्ध मौत या खुली हत्या ,मैहर में युवक की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल
चित्रकूट सतना मध्य प्रदेश।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल गुरुवार को सपरिवार धार्मिक नगरी चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने भगवान कामतानाथ जी के प्राचीन मुखारबिंद के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। उप मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं परिवारजन भी मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के दौरान धार्मिक वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष श्री भगवती पाण्डेय, नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं विशिष्टजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

