अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता – मुहम्मद ख्वाजा
इसे भी पढ़ें (Read Also): निःशुल्क संतान हीनता निवारण शिविर का आयोजन
टीकमगढ़ (म.प्र.) । श्री 1008 श्री चंदाप्रभु जिनालय महावीर कालोनी टीकमगढ़ (म.प्र.)पर बने नवीन मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य उषा अक्षय जैन बंधा,वीरेन्द्र जैन अनिल अमन सपोंन, ममता अंकित राहुल जैन दिगोड़ा,पुनीत ऋतू जैन बंडा को प्राप्त हुआ एवं नवीन प्रवेश द्वार कलशारोहण करने का सौभाग्य मुन्नालाल डिकोली,संजीव बाछोडा, अभिनन्दन जैन विजय जैन श्रीमती मंजू जैन बछोड़ा,चंद्रभान पठा को प्राप्त हुआ।
सम्पूर्ण कार्यक्रम बड़े ही भक्ति भाव के साथ किया गया। अनिल जैन सपोंन द्वारा बताया गया कि.भक्तावर जी का अखण्ड पाठ सामूहिक नित्य नियम पूजा अभिषेक एवं जगत कल्याण विश्व शांति की कामना के लिए रिद्धि सिद्धि मंत्रो द्वारा महा शांतिधारा की गई इसके पश्चात विधान का आयोजन पंडित अखिलेश जैन डिकोली के कुशल निर्देशन किया गया। रिद्धि सिद्धि महा मंत्रो के द्वारा विश्व शांति महायज्ञ मे घी,कपुर,गोला,धूप डाल कर आहुतिया दी गई।जिसे संपूर्ण जिनालय सुगंधित हो उठा। कार्यक्रम मे सुरेन्द्र सपोंन,टिल्लू जैन,चौधरी ज्ञान चंद्र जैन डॉ.जिनेन्द्र जैन गोर के आलावा बड़ी संख्या मे श्रद्धालु समलित हुये।

