अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता मोहम्मद ख़्वाजा
इसे भी पढ़ें (Read Also): विद्यालय की छत पर रखा पाया गया बिजली का तार।
टीकमगढ़- मध्य प्रदेश
पलेरा।। स्थानीय नगर परिषद की वार्ड क्रमांक 11 में अल्लादीन के मकान के पास स्थित मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया काफी लंबे समय पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। लेकिन नगर परिषद ने इसे दुरुस्त कराने की बजाय खुला छोड़कर अपनी लापरवाही उजागर कर दी है। इस कारण से सीसी सड़क मार्ग पर रात के समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। वहीं नागरिकों के द्वारा पुलिया दुरुस्त कराने को लेकर वार्ड पार्षद नगर परिषद अधिकारियों से शिकायत कर चुके है। बावजूद इसके सुधार कार्य नहीं कराया जा रहा है। बीते सोमवार को लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव के द्वारा मौका स्थल का निरीक्षण करते हुए तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाने की मांग की गई है। जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने बताया कि पुलिया के बीचो-बीच एक बड़ा गड्ढा हो गया है। रोजाना वाहनों के गुजरने के चलते घटनाओं का अंदेशा नागरिकों को बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद कर्मचारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। यादव ने बताया कि नागरिकों के द्वारा सीएमओ से शिकायत की गई थी और मांग की थी की पुलिया को दुरुस्त कराया जाए। बावजूद इसके अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अब लोगों ने दोबारा से मांग की है कि जल्द पुलिया को दुरुस्त कराया जाएं और लोगों को खतरे से बचाया जाए।

