अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता – शहजाद वेग
इसे भी पढ़ें (Read Also): नगर पालिका खुरई के अधिकारियों/कर्मचारियों ने आयोजित किया मिलन कार्यक्रम एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गेश सिंह को सभी ने शुभकामनाओं सहित दी विदाई
शिकायत कम, भरोसा ज्यादा: जनसंवाद चौपाल का सकारात्मक परिणाम
टीकमगढ़ मध्य प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में जिला पुलिस टीकमगढ़ द्वारा संचालित जनसंवाद चौपाल पहल ने ग्रामीण अंचलों में पुलिस और जनता के बीच संवाद, विश्वास एवं सहयोग की एक नई परंपरा स्थापित की है।
आज पुलिस की वर्दी केवल कानून-व्यवस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सुरक्षासंवेदनशीलता और जनहित का भरोसेमंद माध्यम बन रही है
बुंदेली जनसंवाद चौपाल जनता के बीच पुलिस की खुली पाठशाला
ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित बुंदेली जनसंवाद चौपाल के माध्यम से पुलिस अधिकारी सीधे नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं तथा मौके पर ही समाधान की दिशा में ठोस पहल की जा रही है।
इसी क्रम में को थाना प्रभारी बलदेवगढ़ द्वारा थाना बलदेवगढ़ के ग्राम वैसा में महिलाओं के साथ ,थाना दिगोड़ा द्वारा क्षेत्र में,चौकी देवरदा की पुलिस टीम ने क्षेत्रीय ग्रामीण के साथ एवं चौकी क्षेत्र जेवर में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रीय ग्राम में विशेष जनसंवाद चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए स्थानीय मुद्दों पर खुली एवं सार्थक चर्चा की।
चौपाल के प्रमुख संदेश एवं जन-जागरूकता बिंदु
धार्मिक स्थलों एवं घरों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाएं, दान पेटियों की नियमित जांच करें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें
नशा, जुआ एवं हिंसा से दूर रहकर सामाजिक सौहार्द बनाए रखें
महिला सुरक्षा सर्वोपरि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं
साइबर ठगी से सतर्क रहें, शिकायत हेतु हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
त्योहारों के दौरान भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखें
अफवाहों व भ्रामक सूचनाओं से बचें सत्यापन केवल पुलिस से करें।
ग्रामीणों की सहभागितापुलिस की सराहना
चौपाल में उपस्थित ग्रामीण नागरिकों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा
अब पुलिस डर की नहीं, सहयोग की पहचान बन गई है। गांव की सुरक्षा में पुलिस हमारा सच्चा साथी है
विश्वास में वृद्धि, शिकायतों में उल्लेखनीय कमी
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोईने बताया कि जनसंवाद चौपाल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके ही गांव में, बिना अनावश्यक विलंब के करना है
उन्होंने जानकारी दी कि इस पहल के सकारात्मक परिणामस्वरूप पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त होने वाली शिकायतों की संख्या में लगभग 36 प्रतिशत की कमीदर्ज की गई है, जबकि पुलिस के प्रति जनविश्वास में दोगुने से अधिक की वृद्धि।

