जैन आचार्य विनीत सागर महाराज का 54 वां दिवस 24 दिसम्बर को
संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर
इसे भी पढ़ें (Read Also): Rupaidiha news; जैन मुनियों की पैदल कैलाश मानसरोवर यात्रा: रूपईडीहा सीमा से भारत लौटे
डीग – डीग जिले के कस्बा कामां के सकल दिगंबर जैन समाज कामां द्वारा विजय मती त्यागी आश्रम में विराजित दिगंबर जैन आचार्य विनीत सागर महाराज का 54 वां अवतरण दिवस समारोह बुधवार 24 दिसंबर को विभिन्न आयोजनों के साथ आयोजित किया जाएगा।
जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन के अनुसार इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम विजय मती त्यागी आश्रम में दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें आचार्य निमंत्रण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन के साथ-साथ पाद प्रक्षालन शास्त्र भेंट एवं आचार्य की अष्ट मंगल द्रव्य से संगीतमय पूजन की जाएगी। इस अवसर पर 54 दीपकों से महाआरती का आयोजन होगा तो दौलत जैन एंड पार्टी द्वारा संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी।
आचार्य विनीत सागर महाराज ने गुरु भक्ति के दौरान जैन श्रावकों से कहा कि वर्तमान समय संगठित रहने का है। सभी को एक जुटता के साथ धर्म और धार्मिक क्रियाओं में संलग्न होकर जीवन यापन करना चाहिए। धार्मिक आयतनों की रक्षार्थ एक आवाज में स्वर उठाना अति आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियां बड़ी उलझी हुई है। जिसमें एकता के साथ ही जीवन व्यतीत किया जा सकता है।

