अपना घर के पुनः क्षेत्रीय अध्यक्ष बने संजय जैन बड़जात्या
इसे भी पढ़ें (Read Also): पौधरोपण समय की मांग है: प्रकाश चंद साहू
संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर 9783029649
डीग – डीग जिले के कस्वा कामां के संजय जैन बड़जात्या को अपना घर आश्रम का क्षेत्रीय अध्य्क्ष बनाया गया ! मां माधुरी ब्रजवारिस सेवा सदन अपना घर संस्था भरतपुर द्वारा कामां निवासी संजय जैन बड़जात्या को एक बार पुनः क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। अपनाघर सेवा समितियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुसुमलता अग्रवाल एवं राष्ट्रीय सचिव महेश बंसल ने नई सूची जारी करते हुए बड़जात्या की नियुक्ति की है।
अपनाघर से प्राप्त सूचना के अनुसार संजय जैन को डीग जिले की कामवन,डीग,जनुथर व नगर की पुरुष इकाइयों की जिम्मेदारी सौपी गयी है। बड़जात्या के मनोनयन पर अपनाघर सेवा समिति के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सही व उचित व्यक्तित्व का मनोनयन किया गया है। इस अवसर पर अपनाघर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी,सचिव सुरेश सोनी,हरि कुम्हेरिया, जायन्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल, हरप्रसाद नाटाणी,सुनील तमोलिया,प्रेमचंद शर्मा,मनोज गोयल,डॉ संजय शर्मा,उमाशंकर शर्मा,गोविंद खंडेलवाल, महेंद्र अरोड़ा, सहित सभी सदस्यों ने बधाई दी है।उन्होंने कहा कि अपनाघर भरतपुर ने मजबूत स्तम्भ का चुनाव किया है। संजय जैन विभिन्न सामाजिक क्षेत्रो में सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

