ऑपरेशन एन्टी-वायरस अभियान के तहत साइबर ठगो के खिलाफ कार्यवाही ,2 ठग गिरफ्तार
संवाददाता धुर्व अग्रवाल भरतपुर
इसे भी पढ़ें (Read Also): सनातन धर्म और महान साधु संतों के बारे में अर्नगल बयान देने वाले कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के खिलाफ प्रदर्शन
डीग – डीग जिले के कस्बा पहाड़ी पुलिस थाना पहाडी की ऑपरेशन एन्टी-वायरस अभियान के तहत साइबर ठगो के खिलाफ कार्यवाही।।
कठौल रोड़ पर स्थित कॉमन सर्विस सैन्टर की बाउन्ड्री पर बैठकर साइबर ठगी करते हुए 2 साइबर ठग गिरफतार।
गिरफतार साइबर ठगो के कब्जे से 2 फर्जी ऐन्ड्रोईड मोबाईल फोन 2 फर्जी सिम कार्ड को किया जप्त। साइबर ठग आपस में मिलकर फोन के माध्यम से ऑनलाईन पुराने सिक्के व नोट मंहगे दामो मे खरीदने का झांसा देकर साईबर ठगी करना व बाहर के व्याक्तियों से उनका परिचित बनकर पैसे डलवाकर करते है साइबर ठगी।।
पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह के निर्देशन पर की गई कार्रवाई।।

