कचरे के प्रबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम को लेकर निकाली गयी रैली,वितरण किये थैले
संवाददाता धुर्व अग्रवाल भरतपुर
इसे भी पढ़ें (Read Also): संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ का हुआ मनोनयन
भरतपुर – राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, पर्यावरण विभाग और नगर निगम के द्वारा आयोजित प्लास्टिक और उससे उत्पन्न कचरे के प्रबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम को लेकर रैली निकाली गयी। कार्यक्रम के माध्यम से प्लास्टिक और उससे उत्पन्न कचरे के सही निपटान, पुनर्चक्रण तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई और शहर के प्रमुख बाजारों मे कपडे और जूट से निर्मित थैला उपयोग करने को जागरूकता अभियान चलाया और मुख्य बाजार मे थैले वितरण किये। इस अवसर पर जिला कलेक्टर कमर चौधरी, नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रूपेंद्र जघीना, भाजपा नेता गिरधारी तिवारी, भाजपा ज़िला प्रवक्ता अनुराग सिंह तमरौली, अनिल गोयल, दिनेश लावानियाँ आदि पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ज़िला प्रवक्ता अनुराग तमरौली नें सभी को प्लास्टिक की थैली उपयोग नहीं करने के लिए प्रतिज्ञा दिलायी और बताया कि हम सभी मिलकर प्लास्टिक और उससे उत्पन्न कचरे को सही जगह देकर स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में कदम बढ़ाएं।

