Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

पूर्व मंत्री दत्तीगांव की उपस्थिति में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

अतुल्य भारत चेतना

जिला ब्यूरो विजय द्विवेदी

धार -मध्य प्रदेश,

बदनावर। विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त भाजपा जिला पदाधिकारियो का बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव संदला में स्वागत किया। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी भी की गई।

भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद परमार व सुनील मोदी तथा भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी कवि का स्वागत किया गया।

इस मौक़े पर पूर्व मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि जिन्हें भी संगठन ने जिम्मेदारी दी, वे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएं। पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरे। इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और प्रत्येक पदाधिकारी को संगठनात्मक अनुशासन में रहकर जनता की सेवा करना है।उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। साथ ही एसआईआर को लेकर भी चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनसिंह चौहान, नगर मंडल के अध्यक्ष मनीष गुर्जर, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार, वरिष्ठ नेता नारायणसिंह देवड़ा समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Author Photo

विजय द्विवेदी

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text