Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति के तहत यह अहम जिम्मेदारी नितिन नबीन को सौंपी है।

नितिन नबीन लंबे समय से पार्टी संगठन और सरकार दोनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने को संगठन में उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को मिली बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है। इस नियुक्ति के बाद बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे में और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्ट : शुभम शर्मा, जिला जयपुर

Author Photo

शुभम शर्मा

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text