Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

10 दिसम्बर को तहसील परिसर पयागपुर में आयोजित होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

10 दिसम्बर को तहसील परिसर पयागपुर में आयोजित होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े 

अतुल्य भारत चेतना 

सूरज कुमार तिवारी 

संवाददाता बहराइच 

बहराइच दिन मंगलवार 02 दिसम्बर। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि 10 दिसम्बर 2025 को तहसील परिसर पयागपुर में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’’ अन्तर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मा. जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न होगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उप जिलाधिकारी पयागपुर व जिला विकास अधिकारी को ओवर आल प्रभारी नामित किया गया है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, मंच, कार्यक्रम स्थल पर वर-वधू को लाने, विवाह सम्पन्न कराने, वैवाहिक सामग्री के वितरण, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रसाधन, चिकित्सा, रंगोली, अतिथियों के स्वागत, भोजन व मीडिया इत्यादि की व्यवस्था हेतु अलग-अलग अधिकारियों को नोडल व सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

                      :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Author Photo

सूरज तिवारी

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text