*जैसलमेर।(सी आर देवपाल जैसलमेर)।* केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव व केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दोनों मंत्रियो की यात्रा को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा ने जिला कार्यालय में बैठक कर उनके स्वागत व तैयारियों पर चर्चा की। रेल मंत्री 29 नवंबर को प्रात 10:30 बजे जैसलमेर रेलवे स्टेशन से शकूर बस्ती के लिये नई ट्रेन की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर करेंगे। मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया कि इस ऐतिहासिक मोके पर पर्यटन से जुड़े सभी संघठन व्यवसायी सभी समाज प्रमुख व प्रबुद्धजन दोनों मंत्रियो का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सुरेन्द्र सिंह बडोडागाव जिला मंत्री मदन सिंह राजमथाई व कंवराज सिंह चौहान नगर अध्यक्ष अरुण पुरोहित पूर्व सभापति हरिवल्लभ कल्ला पूर्व जिलाध्यक्ष चंद् प्रकाश सारदा व जितेंद्र भूतड़ा को विशेष जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा उपाध्यक्ष सुशील व्यास मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा पूर्व प्रधान मूला राम चौधरी सोशल मीडिया अमित ओझा जिला मंत्री कंवराज सिंह चौहान सुरेन्द्र सिंह भाटी नवल चौहान अंकित धीरन कमल सिंह उगाराम भील चंदन कुमावत भवानी सिंह जितेंद्र भतूड़ा व साबिर खान उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें (Read Also): लखीमपुर-खीरी: मितौली तहसील दिवस पर गरीबों को बांटे कंबल, ठंड से राहत के लिए अलाव की भी व्यवस्था

