*जैसलमेर (सी आर जैसलमेर)।* धार्मिक आस्था प्रेम और सद्भाव का अलख जगाते हुए महंत गोरखनाथ की धार्मिक यात्रा का जैसलमेर पहुँचने पर धर्म प्रेमियों द्वारा हार्दिक एवं अभिनंदन किया गया। महंत श्री गोरखनाथ ने अपनी यह महत्वपूर्ण यात्रा तपोभूमि मठ रत्तोकोट (सिंध) से शुरू की है जिसका पड़ाव अब स्वर्ण नगरी जैसलमेर बना है। महंत गोरखनाथ के जैसलमेर आगमन से पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल छा गया। धर्म प्रेमियों ने जगह-जगह उनका स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत जी की यह यात्रा न केवल व्यक्तिगत आस्था का प्रतीक है बल्कि भारत-पाक के बीच आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का भी एक महत्वपूर्ण जरिया है।
*धर्म प्रेमियों में दिखा अपार उत्साह*
इस अवसर पर स्थानीय धर्म प्रेमियों ने महंत जी को पुष्पमालाएं भेंट कीं और पारंपरिक तरीके से उनकी अगुवाई की।
सभी उपस्थित भक्तों में महंत जी के दर्शन और उनके प्रवचनों को सुनने का अपार उत्साह दिखाई दिया। उनकी उपस्थिति ने जैसलमेर की आध्यात्मिक चेतना को और अधिक समृद्ध किया है। धर्म प्रेमियों ने महंत जी के दीघार्यु होने और उनकी यात्रा के सफल होने की कामना की।

इसे भी पढ़ें (Read Also): Kairana news; कैराना में अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाना पड़ा महंगा, साहिल गिरफ्तार

