अपर कलेक्टर ने सभी को दिलाई संविधान की शपथ
अतुल्य भारत चेतना
लखन गुर्जर
राजगढ़। जिले में संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने एक स्वर में संविधान की उद्देशिका (Preamble) का वाचन किया।
इसे भी पढ़ें (Read Also): ऑपरेशन अरावली’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध खनन से भरे 7 हाईवा जब्त
संविधान की विशालता पर हुआ प्रकाश
उद्देशिका वाचन के बाद अपर कलेक्टर श्री चौहान ने संबोधित करते हुए कहा, “हमारा संविधान विश्व का सबसे जीवंत और व्यापक दस्तावेज है। इसमें निहित मौलिक अधिकार, कर्तव्य और कल्याणकारी प्रावधान ही वह आधार हैं जिनके कारण आज हमारा जीवन सुखी, संपन्न और समृद्ध है। संविधान ने गरीब-अमीर सभी को समानता का अधिकार दिया है और न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता की गारंटी दी है।” उन्होंने सभी से संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
इसे भी पढ़ें: दुबई में स्किल्ड जॉब के अवसर और सैलरी की पूरी जानकारी!
ये लोग रहे मौजूद
- संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह दांगी
- अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री निधि भारद्वाज
- जिला स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संविधान दिवस के इस आयोजन से कलेक्ट्रेट परिसर में देशप्रेम और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उत्साह साफ झलका। जिले भर में विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों-कॉलेजों में भी संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया।

