अतुल्य भारत चेतना
सुशांत
उत्तराखंड। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुजरात व दिल्ली से माँ कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आ रही प्राइवेट बस (नंबर UK07PA 1769) हिण्डोलाखाल के पास अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 4 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : उनसे पूछो मंदिर क्या है ?
हादसा कैसे हुआ बस में 30 से 35 यात्री सवार थे। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही बस नरेंद्रनगर-हिण्डोलाखाल मार्ग पर पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ा और बस सीधे खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए और कुछ यात्री बाहर छिटक गए।

इसे भी पढ़ें (Read Also): मनोज पाठक बने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष और अवध क्षेत्र प्रभारी
तुरंत शुरू हुआ रेस्क्यू हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस, SDRF और प्रशासन की टीमें पहुंचीं। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर पोस्ट ढालवाला-कोटी कॉलोनी की SDRF टीम तुरंत घटनास्थल पर रवाना हुई और घायलों को निकालने का काम शुरू किया।
इसे भी पढ़ें : …लेकिन विडम्बना पता है क्या है?
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका अधिकारियों के अनुसार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं और खाई में फंसे हो सकते हैं। इसलिए मरने वालों की संख्या में और इजाफा होने की पूरी आशंका है। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों व घायलों के परिजनों से संपर्क करना शुरू कर दिया है यह हादसा उत्तराखंड में चारधाम यात्रा सीजन के बाद भी पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है।

