अतुल्य भारत चेतना
सुरेश कुमार चौधरी
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को बंडा के नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त सांदीपनि विद्यालय पहुंचे तो कुछ देर के लिए वे “मुख्यमंत्री” से “शिक्षक” बन गए। विद्यालय के शुभारंभ के बाद वे सीधे कक्षाओं में पहुंचे और छात्र-छात्राओं के बीच बैठकर पढ़ाई-लिखाई पर खुलकर बातचीत की।
इसे भी पढ़ें: सफल लोगों की 10 सबसे अच्छी आदतें!
“आप क्या बनोगे?” मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा, “बड़े होकर क्या बनोगे?” बच्चों ने उत्साह से जवाब दिए – “डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, कलेक्टर, एसपी…” मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, “बहुत अच्छा! लेकिन देश को अच्छे किसान, अच्छे सैनिक, अच्छे वैज्ञानिक और अच्छे नेता भी चाहिए। कुछ बच्चे किसान भी बनें, क्योंकि किसान ही देश को समृद्ध बनाते हैं।”

इसे भी पढ़ें (Read Also): जर्जर स्कूलों के निर्माण की प्राथमिकताएं तय होगी: शिक्षा मंत्री
इसे भी पढ़ें: श्रावस्ती जिले में स्थित भगवान शिव का प्राचीन मंदिर विभूति नाथ (गुप्त काशी)
देश के नायकों की कहानियां और प्रेरणा डॉ. यादव ने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां सुनाईं और कहा, “हमारे देश का सुनहरा भविष्य आप सबके हाथ में है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा से प्रदेश और राष्ट्र का नाम रोशन करो।”
छात्रों के सवाल, मुख्यमंत्री के जवाब बच्चों ने खुलकर सवाल किए – पढ़ाई, करियर, खेलकूद और देश की प्रगति पर। मुख्यमंत्री ने हर सवाल का धैर्य से जवाब दिया और टिप्स दिए:
- समय का सही प्रबंधन करो
- रोज व्यायाम करो, खेलो-कूदो
- डिजिटल दुनिया का समझदारी से इस्तेमाल करो
- खूब पढ़ो, लेकिन दोस्ती का भी सम्मान करो – श्रीकृष्ण और सुदामा की तरह
- सरकार जो सुविधाएं दे रही है, उसका पूरा लाभ लो
इसे भी पढ़ें: लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस और शेयर ट्रेडिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
“आज का दौर तुम्हारा है”
मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा, “आज का दौर आपका है। पढ़ाई में आगे बढ़ो, खेलो, देश का नाम रोशन करो। सरकार आपके साथ है।” बच्चों के साथ इस सहज और प्रेरक संवाद ने पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल बना दिया। सांदीपनि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए यह दिन जीवन भर याद रहने वाला बन गया।

