Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

Vidisha news; मायके न जाने की बात पर पत्नी ने बेलन से पति पर किया हमला, गंभीर चोटें

पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपिया पत्नी को किया गिरफ्तार

अतुल्य भारत चेतना
हर्षा बनोदे

विदिशा/त्योंदा। घरेलू विवाद के चलते त्योंदा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मायके न जाने की बात पर नाराज़ पत्नी ने अपने पति पर बेलन से हमला कर दिया, जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : कम बजट में आने वाले Samsung के Smart Phones, जानिए कीमत और फीचर्स

घटनाक्रम

थाना त्योंदा में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 09.09.2025 को फरियादी अनुराग पिता प्रेम सिंह कुर्मी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मैनवाडा ने बताया कि उसकी पत्नी अंबिका कुर्मी मायके जाने की बात को लेकर विवाद करने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में आकर बेलन से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके साथ ही उसने पति को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी मिलते ही फरियादी की रिपोर्ट पर थाना त्योंदा में अपराध क्रमांक 180/2025, धारा – 296, 115(2), 118(2), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

इसे भी पढ़ें : स्किल को बेहतर बनाने वाले रोजगार परक कोर्स और आय की संभावनाएं

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बासौदा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक बबीता सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को दबोच लिया। दिनांक 10.09.2025 को आरोपी अंबिका पत्नी अनुराग कुर्मी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मैनवाडा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय गंजबासौदा में पेश किया गया।

इसे भी पढ़ें : पतंजलि की डिजिटल कृषि पर रिसर्च: किसानों के लिए फायदेमंद, उत्पादन में इजाफा

पुलिस टीम की विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बबीता सिंह चौधरी, प्र.आ.र. 770 मनमोहन शर्मा, आर. 860 सुभाष चंद्र, आर. 423 अखिलेश, आर. 927 प्रवेश, महिला आरक्षक 925 खुशबू यादव तथा म. सैनिक कला शर्मा की विशेष भूमिका रही।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text