Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

Rajgarh news; 11 वर्ष की बालिका का आईडिया देगा मुकबधिरों को बोलने का तरीका

अतुल्य भारत चेतना
विजय द्विवेदी

राजगढ़। “कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो” इसी कहावत को सिद्ध किया है न्यू टेलेंट पब्लिक स्कूल की कक्षा 6 में पढ़ने वाली आध्या पीयूष जैन ने, अपनी प्रतिभा और दृढ़ निश्चय से विज्ञान के क्षेत्र में एक अविस्मरणीय छाप छोड़ी है भारत सरकार की योजना इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में विद्यालय के प्राचार्यद्वय विजय तोमर एवं गणेश पाटीदार के निर्देशन में विद्यालय के मार्गदर्शी शिक्षक भरत चौहान के मार्गदर्शन में आध्या पीयूष जैन का आईडिया अपलोड किया गया था जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ आईडिया को चयनित किया गया है जिसमें आध्या द्वारा मुकबधिरों के लिए दिया गया आइडिया का चयन हुआ है। विद्यालय के शिक्षक राहुल व्यास का रिसर्च पेपर जिसमें आर्टिफीसियल इंटेलीजेंसी का प्रयोग कर साइन लैंग्वेज को टेक्स्ट या फिर वॉइस में बदला जा सकता है इसी आईडिया को लेकर आध्या कार्य करेगी, कई प्रतिभा की धनी है आध्या: रागिनी तोमर, रागिनी तोमर द्वारा बताया गया कि आध्या पढ़ाई के साथ-साथ विज्ञान, कला, नृत्य विधा में भी रुचि रखती है विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि आध्या विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बधाई प्रेषित की गई।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text