Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

हरिवंश महाप्रभु की जन्मभूमि में पहुँची ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा

श्रीकृष्ण सरोवर में यात्रियों ने किया दीपदान

अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर

मथुरा। वंशी अवतार श्रीहित हरिवंश चन्द्र महाप्रभु की जन्मभूमि (श्रीजी मंदिर) बाद ग्राम में बुधवार के दिन ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा पहुंची। ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा का हरिवंश महाप्रभु की जन्मभूमि (श्रीजी मंदिर) बाद ग्राम में ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया। यात्रियों ने हरिवंश महाप्रभु की जन्मभूमि में पहुंचकर अष्ट सखियों के भव्य छप्पन भोग दर्शन किए एवं वट वृक्ष पर राधावल्लभ नाम धुनी कीर्तन किया। अष्ट दिवसीय ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा का शुभारंभ सोमवार के दिन गोविन्द घाट स्थित अखिल भारतीय श्रीपंच राधावल्लभीय निर्मोही अखाड़ा (बड़ा रासमंडल) से मां यमुना पूजन एवं चुनरी मनोरथ के साथ किया गया। ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा बड़ा रासमंडल के श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज के पावन सानिध्य में चल रही है।

ब्रज चौरासी कोस दर्शनार्थियों ने रावल, रमणरेती, दाऊजी, भाण्डीरवन, वंशीवट, राधारानी मानसरोवर, बेलवन, द्वारिकाधीश, विश्राम घाट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, ध्रुव टीला आदि स्थलों पर दर्शन कर यात्रा हरिवंश महाप्रभु की जन्मभूमि (श्रीजी मंदिर) बाद ग्राम में पहुंची। बाद ग्राम में ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा का महंत दम्पति शरण महाराज एवं ब्रजवासियों ने पुष्प वर्षा कर ढ़ोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। यात्रियों ने अष्ट सखियों के भव्य छप्पन भोग दर्शन कर भजन संध्या में का आनंद लिया एवं महाप्रभुजी की जन्मभूमि में मात्था टेक कर आशीर्वाद लिया। अष्ट दिवसीय ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा के यात्रियों ने श्रीकृष्ण सरोवर में दीपदान कर मंगलगान किया।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text