Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

सरकार शिक्षा के प्रति बिल्कुल गंभीर नहीं सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव

अतुल्य भारत चेतना
साहिल उपाध्याय

आजमगढ़। नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर लाल बिहारी यादव का जनपद आगमन पर नेहरू हॉल में सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया अंबेडकर पार्क में डा भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नेता प्रतिपक्ष एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि हमने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में जनता की समस्याओं को उठाने का काम सदन में किया। लेकिन, सरकार हमारी बातें सुनने को तैयार नहीं है पूरे वर्ष में 90 दिन का सदन है उसमें से सिर्फ नौ दिन चलता है। सदन में पुरानी पेंशन वित्तविहीन के मामलों को उठाने के साथ किसानों नौजवानों बेरोजगारों की समस्याओं को उठाने का काम किया। सरकार बातें भले बड़ी बड़ी बातें करती है पर जमीनी स्तर पर काम नहीं हुआ। शिक्षा के प्रति बिल्कुल गंभीर नहीं है। यही कारण है कि लोकसभा उपचुनाव में इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा वही भाजपा पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। अधिकांश भर्तियां लीक हो रही हैं। इनकी नौकरियों में आरक्षण के कोटे का नहीं फुलफिल कर रहे हैं। पीजीआई और केजीएमयू में आरक्षण के कोटे को नहीं दिया वही पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि दंगों के पक्ष में नहीं है हम शांति चाहते हैं। नियम कानून से चले। कानून का राज हो, उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस समय में भाजपा जाति के आधार पर गठजोड़ अपमान सम्मान कर रही है। देश में जो नया लोकसभा बना। उसका उद्घाटन किसको करना चाहिए। राष्ट्रपति को पर उनसे नहीं कराया गया। मंदिर के उदघाटन पर नहीं बुलाया गया भाजपा जाति बिरादरी के आधार पर राजनीति करती है। उस पर हम लोग विश्वास नहीं करते। वहीं विधानसभा के लिए 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर सपा एमएलसी का कहना है कि सभी 10 सीटों पर समाजवादी पार्टी चुनाव जीतने जा रही है, इसमें कहीं कोई शक नहीं है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव अखिलेश यादव विधायक , दुर्गा प्रसाद यादव सदर विधायक कमला यादव पूर्व एमएलसी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text