Breaking
Sun. Jul 27th, 2025

लखनी देवी मंदिर वाली इकबीरा पहाड़ी पर लगी आग, काफी देर बाद पहुंची दमकल

By News Desk May 31, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कश्यप

रतनपुर। नवतपा के वजह से संपूर्ण छत्तीसगढ़ इन दिनों भयंकर लू के चपेट है। लू के कारण मनुष्य के साथ ही पशु पक्षी एवं समस्त जीव जन्तु व्याकुल है। सूर्य का तेज भूमंडल में आग बरसा रही है। इसके चलते जंगल एवं पहाड़ों में आग लग रही है जिससे जंगल एवं पहाड़ों के असंख्य जीव जन्तु जल कर मर रहे हैं।

धार्मिक नगरी रतनपुर के ऐतिहासिक लखनी देवी मंदिर वाली इकबीरा पहाड़ी पर आज सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग दुलहरा जलाशय की ओर की पहाड़ी पर फ़ैल गई। जब तक दमकल वहां पहुंची आग बेकाबू हो गया था। देर में पहुंची दमकल आग को बुझाने का असफल प्रयास कर रही है।

ज्ञात हो कि ऐतिहासिक लखनी देवी मंदिर सिद्ध शक्तिपीठ महामाया मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित है। खबर पाकर महामाया मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी भी पहुंच चुके हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text