
सबके मन की चाह
सुनने को नन्ही सी किलकारी
दादा – दादी, नाना – नानी
ताऊ – ताई, मौसी – मामा
सभी के मन की चाह
सुनने को नन्ही सी किलकारी
घर आंगन महकाए
सबका मन लुभाए
सोच-सोच सब मुस्काए
सुनने को नन्ही किलकारी
नए मेहमान के स्वागत में
घर सजाएं, मेहमान बुलाएं
ढोल बजाए आगने की है तैयारी
सबके मन की चाह
सुनने को नन्ही सी किलकारी
-भावना सक्सेना

subscribe our YouTube channel
