अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद
बहराइच/रुपईडीहा। इंडो नेपाल बार्डर के गांव में देहात इंडिया संस्था के द्वारा आज बृहद रूप से ग्रामीणों के बीच आयोजित की गई जागरूकता कार्यक्रम। देहात इंडिया की निदेशक देव्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि देहात इंडिया टीम ने ग्राम पंचायत सहजना के मजरा मनवरिया में बाल विवाह, बाल श्रम,और बाल तस्करी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में, समाज को इन बुराईयों से बचाने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया। बच्चों के अधिकारों की महत्ता पर बातचीत की, जिससे समुदाय के लोगों में जागरूकता बढ़ी। यह कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ संचार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संचालन नीरज श्रीवास्तव ने किया। तत्पश्चात बाल संरक्षण अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल जी के द्वारा बाल विवाह,बाल श्रम पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को हेल्पलाइन नंबर के बारे जानकारी दी। पवन यादव ने बाल श्रम के बारे लोगों बताया।कि बाल श्रम हमारे देश और समाज में एक बिमारी बनती जा रही है। जिससे बच्चों के अधिकारो का शोषण हो रहा है। बच्चों को स्कूल जोडने के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य ध्रुव वर्मा ने कहा।कि हम लोग ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए भरोसा दिलाया। इस कार्यक्रम में संस्था की टीम से सरिता श्रीवास्तव, निर्मला शाह ने प्रतिभाग किया।
Subscribe our YouTube channel