अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद
बहराइच/रुपईडीहा। मानव सेवा संस्थान ने ग्राम सभा खैरानिया में एक महत्वपूर्ण जन जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को बाल विवाह, बाल अधिकार, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, और मानव तस्करी के विषय में जागरूक करना था। रैली की शुरुआत गांव के प्रमुख चौराहे से हुई, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं और बच्चे, शामिल हुए। इसमें स्थानीय स्कूलों के बच्चे भी विशेष उत्साह के साथ भाग ले रहे थे, जो हाथों में बैनर लिए हुए थे, जिन पर जागरूकता संबंधी संदेश लिखे हुए थे।रैली में बाल विवाह के खिलाफ कड़े संदेश दिए गए। वक्ताओं ने बताया कि बाल विवाह न केवल बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बनाता है बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी बाधा डालता है।

UNICEF और UNFPA द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बच्चों के अधिकारों पर जोर देते हुए, रैली में बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षित वातावरण का अधिकार मिलने पर बल दिया गया। मानवाधिकार संगठनों ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। बाल मजदूरी के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाते हुए, वक्ताओं ने बताया कि यह बच्चों के शिक्षा से वंचित करने के साथ-साथ उनके स्वस्थ विकास को भी प्रभावित करता है।रैली में बाल तस्करी और मानव तस्करी के खिलाफ सशक्त संदेश दिए गए। ग्रामीणों को बताया गया कि किस प्रकार तस्करी बच्चों के जीवन को खतरे में डालती है और इसे रोकने के लिए कानूनी सुधार और सख्त प्रवर्तन आवश्यक हैं। संगठनों ने जागरूकता बढ़ाने और कानून प्रवर्तन में सुधार के लिए काम किया है।मानव सेवा संस्थान के सेंटर इंचार्ज अर्जुन कुमार ने बताया कि वे गांव में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशालाओं का आयोजन करते रहते है जिससे इन सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म किया जा सके।
Subscribe our YouTube channel