अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कश्यप
रतनपुर/बिलासपुर।
जिला बिलासपुर चंद्रनाहूं कुर्मी समाज का तीज मिलन कार्यक्रम बी.एन.एस. पब्लिक स्कूल बिलासपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के पूर्व मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात आरती कश्यप ने कहानी के माध्यम से संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाला। कुर्मी क्षत्रिय चेतना मंच के प्रदेश सचिव एवं जिला चंद्रनाहूं कुर्मी समाज के विशेष सलाहकार देवनारायण कश्यप ने महिला संगठन की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें प्रेम कश्यप की सुपुत्री राज राजेश्वरी, पारुल कौशिक के साथ-साथ अन्य बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। परिचय कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम चंद्राकर एवं प्रमोद कश्यप ने गीत प्रस्तुत किए। इसके पश्चात जिला चंद्रनाहूं कुर्मी समाज के अध्यक्ष प्रेम चंद्राकर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन में समाज का भी ऋण होता है, जिसे सामाजिक काम करके चुकाना पड़ता है।

जिला महासचिव डाॅ. महेंद्र कश्यप ने भी सभा को संबोधित किया। संयोजक प्रोफेसर आदित्य कश्यप ने महिला समिति गठन प्रक्रिया से संबंधित मार्गदर्शन किया तथा समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष स्नेहलता कश्यप, महासचिव सीता कश्यप, सलाहकार में अंजनी कश्यप, मीना देवी कश्यप, अमृता चंद्राकर, जिला सचिव आरती कश्यप को बनाया गया। शेष कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं महासचिव की सहमति से बनाए जाने की बात कही गई। कार्यक्रम में बिलासपुर, रतनपुर, लोरमी, तखतपुर, मस्तूरी आदि स्थानों से समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया।

^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
