अतुल्य भारत चेतना
कुलभूषण गोयल
मोगा। श्री पुरुषोत्तम महावीर दल एवं संकीर्तन मंडल के द्वारा पिछले कुछ दिनों पहले करवाए गए वार्षिक संकीर्तन के दौरान किए गए झंडा पूजन वाले पवित्र झंडे को चढ़ाने हेतु संस्था के सदस्य श्री मेहंदीपुर बालाजी के लिए रेलमार्ग के द्वारा मोगा के रेलवे स्टेशन से वीरवार शाम को रवाना हुए।

इस मौके श्री पुरुषोत्तम महावीर दल एवं संकीर्तन मंडल के प्रधान विजेश नोहरिया, रविंद्र गर्ग, महेश कुमार, राजिंद्र सिंगला मोना तथा हर्ष बांसल ने बताया कि संस्था के सभी सदस्य श्री मेहंदीपुर बालाजी में झंडा चढ़ाने के उपरांत महाकाल उज्जैन में भोले बाबा के दर्शनों हेतु जाएंगे। इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर में माथा टेकने के उपरांत मोगा के लिए वापसी करेंगे। उन्होंने बताया कि संस्था के सदस्यों के द्वारा उक्त सभी पवित्र धर्मिक स्थानो पर विश्व शांति के लिए प्रार्थना भी की जाएगी। इस मौके पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के द्वारा जय श्रीराम, जय बालाजी तथा हर हर महादेव के जयकारों का जय घोष भी किया गया। इस अवसर पर मंगत राम शर्मा,जगदीश बत्रा, सुरपिंदर सिंह गोगी, सुनील कुमार,जतिन गर्ग, जगदीश मंगला, तानुष बांसल, राजकुमार राजू, राज अरोड़ा, तीर्थ राम वर्मा, राजीव वर्मा, हरी सिंगला, अभय सिंगला, देविंद्र नोहरिया, अक्षय शर्मा, भारती बांसल, अश्विनी गुप्ता, विजय गोयल के अलावा अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
subscribe our YouTube channel